अभनपुर। RAIPUR : थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने अभनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब बिक्री, चाकूबाजी और क्षेत्र में उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है।
माणिकचौरी क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने नवदीप चंदेल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर घूमने और लहराने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

वहीं अवैध शराब बिक्री के मामले में टेशू भारती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव अवैध शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इसके अलावा थाना क्षेत्र में उपद्रव करने और शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी


