लखनपुर,सरगुजा । CG NEWS: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह पड़वार (38) को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग रकम ली थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी के लिए 3.50 लाख रुपये और सुपरवाइजर की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये लिए गए थे। कुल 5.50 लाख रुपये लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगाई गई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी चेतन सिंह पड़वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

