गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- राजिम थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक सफेद रंग की ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।कौन्दकेरा के पास कि घटना बताई जा रही हादसे के वक्त ईको वाहन में चार लोग सवार थे। स्थानीय जानकारी के अनुसार यह वाहन ग्राम धुरसा का बताया जा रहा है।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि बोलेरो वाहन द्वारा ईको गाड़ी को टक्कर मारे जाने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार में सवार चार लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए राजिम अस्पताल रेफर किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे दूसरे अस्पताल रिफ़र कर दिया गया।फिलहाल हादसा किस परिस्थिति में हुआ और बोलेरो वाहन की भूमिका कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

