रायपुर। CG NEWS: पुलिस अधीक्षक महोदया रायपुर (ग्रामीण), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर नवा रायपुर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालों पर लगाम लगाने की नियत से दिनांक 13/09/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम दुलना में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर आम लोगों को शराब पिला रहे हैं।
मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान ग्राम दुलना आरोपी के मकान में पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े गये। पकड़े गए व्यक्ति के नाम पता पूछने पर अपना नाम डोमन साहू पिता गौतम साहू उम्र 55 वर्ष साकिन ग्राम दुलना थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर के रहने वाले बताये।

एवं तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। उक्त आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में नोटिस दिया गया, जो कोई लाईसेंस व दस्तावेज नहीं होना बताया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 95 में पौवा देशी मसाला शेरा शराब 17.100 बल्क लीटर शराब कीमती 10450 एवं मोटरसाइकिल पल्सर CG04 LG 0529 कीमती 45000 रुपये, जुमला कीमती लगभग 55450 रुपये/ का जप्त कर आरोपी को थाना लाकर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 267/2026 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
(01) डोमन साहू पिता गौतम साहू उम्र 55 वर्ष साकीन-दुलना थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर (छग)
उक्त कार्यवाही में थाना गोबरा से प्रशिक्षु उप०निरी० जागेश्वर सिंह, आर०2094 कैलाश वर्मा, आर.1641 सतीश की अहम भूमिका रही।


