रायपुर। CG NEWS : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 17 सितंबर को एमएमआई हॉस्पिटल में आयोजित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि दस प्रकार की जांच शिविर में पूरी तरह निशुल्क रहेगी। बीपी, ब्लड शुगर, सीबीसी, एचबीए1सी, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई चेकअप, इको सहित अन्य जांच निशुल्क की जाएगी।


17 सितंबर से प्रारंभ होने वाला शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का पोस्टर विमोचन एमएमआई हॉस्पिटल में किया गया।
इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, एमएमआई हॉस्पिटल से डॉ. धर्मानी, उपाध्यक्ष निलेश तारवानी, धनेश मटलानी, महिला विंग से लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा एवं एमएमआई हॉस्पिटल से रवि भगत, क्लस्टर हेड अमित आनंद, मार्केटिंग हेड एमएमआई हॉस्पिटल तपनी घोष, फैसिलिटी डायरेक्टर उपेन्द्र शुक्ला, अभिषेक रघुवंशी, डॉक्टर ईश्वर रोशन मिश्रा उपस्थित थे।


