कोरबा। CG VIDEO : जिले के कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में करीब 4 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल भरा था। बताया जा रहा है कि खाना खाने के लिए रुके चालक ने जैसे ही टैंकर स्टार्ट किया, इंजन के एक हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास दहशत फैल गई।
कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लोड कर वाड्राफनगर की ओर जा रहा था।बताया जा रहा है कि चालक गुरसिया ढाबा के पास खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने के बाद जैसे ही उसने टैंकर स्टार्ट किया, इंजन के हिस्से से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही पलों में आग तेजी से फैलने लगी।

टैंकर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ भरा होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को देखते हुए पुलिस और राहत दल पूरी सावधानी के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे गए।
चालक ने बताया की टैंकर में चार हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल है. उसे भी नहीं पता कि आग कैसे और क्यों लगी.
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग किन कारणों से लगी, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


