गिरीश गुप्ता गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बारिश के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिसकी चपेट में महिला आ गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और महिला को पेड़ के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रशासन ने लोगों से लगातार हो रही बारिश के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे खड़े होने या अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

