Raipur. रायपुर। रायपुर में जल संसाधन विभाग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन ने विभागीय संचालन और परियोजनाओं के बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारी जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ जितेन्द्र कुमार नेताम को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का कार्यभार भी दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत नेताम अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रमुख अभियंता के पद की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

