रायपुर। RCB vs MI IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में आरसीबी को जीत मिलती है तो वह टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को हार प्लेऑफ की रेस से बाहर करवा सकता है। आरसीबी को अभी तक 10 मैचों में 6 जीत मिली है तो मुंबई को इतने ही मैचों में सिर्फ 3 ही जीत नसीब हुई है।
मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ रियान रिकेल्टन बैटिंग के लिए उतरे हैं। पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ दोनों ने विस्फोटक बैटिंग की थी। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।

आईपीएल लाइव स्कोर: इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प
मुंबई इंडियंस; ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली RCB की टीम पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार झेलने के बाद दबाव में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम आज का मुकाबला जीतकर हार की हैट्रिक से बचने के साथ-साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी।


