शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला कल यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में ऊपरी स्थानों पर बनी हुई है. पंजाब की टीम ने अब तक 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 5 जीत हासिल की है और टीम संतुलित प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. शुभमन गिल मौजूदा सीजन में अच्छे फॉर्म में है और शुभमन गिल के आंकड़े पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल के रहे हैं. बतौर कप्तान भी शुभमन गिल का अब तक का प्रदर्शन ठीक रहा है. ऐसे में चलिए शुभमन गिल के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं.
पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2018 में खेला था. अब तक शुभमन गिल ने 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 59.30 की उम्दा औसत के साथ 593 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान शुभमन गिल की स्ट्राइक रेट 146.78 की रही है. शुभमन गिल के बल्ले से छह अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है. शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 चौके और 15 छक्के भी लगाए हैं.
आईपीएल 2026 में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
शुभमन गिल आईपीएल 2026 में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल ने अब तक आठ मुकाबले खेले हैं और इसकी आठ पारियों में 46.62 की औसत और 155.41 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन रहा है. इस सीजन में शुभमन गिल के बल्ले से 34 चौके और 17 छक्के निकले हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन (433*) केएल राहुल के नाम है.
कुछ ऐसा रहा है शुभमन गिल का आईपीएल करियर
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. शुभमन गिल अब तक 126 मैच खेले हैं, जिसकी 123 पारियों में लगभग 40 की औसत और 140.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,239 रन बनाने में कामयाब रहे हैं. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से चार शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं. इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है. शुभमन गिल इस लीग में अब तक 136 छक्के भी जड़ चुके हैं.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

