इसी के मद्देनजर हवाई अड्डों सहित विभिन्न स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है।
Kolkata Police DCP Shantanu Sinha : कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी को आशंका है कि वे विदेश भाग सकते हैं। इसी के मद्देनजर हवाई अड्डों सहित विभिन्न स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है।
Kolkata Police DCP Shantanu Sinha: ईडी सूत्रों के अनुसार, डीसीपी शांतनु सिन्हा को पहले पांच बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए। एजेंसी का आरोप है कि लगातार गैरहाजिरी के चलते अब उनके फरार होने की आशंका बढ़ गई है। इसी कारण उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
पीएमएलए के तहत छापेमारी-
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने हाल ही में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोलकाता के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में कथित ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ मामले से जुड़ी बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में बिस्वास का नाम भी सामने आया है, जो एक समय कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रह चुके हैं। यह थाना भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ा था।
ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं शांतनु सिन्हा-
शांतनु सिन्हा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। हाल ही में उन्हें राज्य सरकार के धरने के दौरान मुख्यमंत्री के मंच पर भी देखा गया था। उस समय कोलकाता पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया था कि वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहां मौजूद थे। फिलहाल की डीसीपी की तलाश जारी है।

