शुक्रवार को शहर के सभी सात EVM स्ट्रॉन्गरूम के 200 मीटर के दायरे में ‘लॉकडाउन’ जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बख्शा नहीं जाएगा। गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित सखावत मेमोरियल हाई स्कूल के स्ट्रॉन्गरूम के बाहर तीन घंटे तक धरना दिया। उनकी मौजूदगी के बाद लॉर्ड सिन्हा रोड पर बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक भी विरोध करने जुट गए।
हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को आधी रात के आसपास उन्हें वहां से जबरन हटाना पड़ा। टकराव का दूसरा केंद्र मध्य कोलकाता का खुदीराम अनुशीलन केंद्र रहा। यहां पूरी तरह से हिंसक झड़प रोकने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को खींचकर एक-दूसरे से अलग करना पड़ा।
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

