राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 36th Match Sawai Mansingh Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 36वां मुकाबला 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 25 अप्रैल को होगा. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 2 में हार झेली है. वहीं, ईशान किशन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया था.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम के लिए अहम होंगे. गेंदबाजी में हर्ष दुबे और नितीश रेड्डी प्रभाव डाल सकते हैं.
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sawai Mansingh Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज असर डाल सकते हैं. यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिल सकते हैं.
जयपुर का मौसम (Jaipur Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. 25 अप्रैल को जयपुर में मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मैचों में 45.63 की औसत से 365 रन बनाए हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 355 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 171.62 की स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 8 मैचों में 12 विकेट झटके हैं, जबकि रवि बिश्नोई ने पिछले 7 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH 36th T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

