तिल्दा-नेवरा -नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने सोशल मीडिया और में उनका नाम जोड़कर कथित रूप से छवि धूमिल करने की कोशिश के मामले में थाना तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को अल्दा निवासी व्यक्ति के नामजद आवेदन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को दिए ज्ञापन में कहा कि जिस मामले में उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उससे उनका किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में उनका नाम उछालकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने इसे उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है।

आवेदन देने वालो में प्रमुख रूप से डाक्टर खुमान वर्मा ,पार्षदगण ईश्वर यदु , सतीश निषाद, धर्मेंद्र डहरिया, प्रेम कोसले,आदर्श वर्मा, भूषण निषाद, मुनेश साहू, अनिल नायक , यशवंत वर्मा, मनोज साहू, रामेश्वर साहू, सागर पंजवानी, यशवंत सेन, और आदित्य वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग गई है ।



