रायपुर। SPORTS NEWS : गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई।
यह टूर्नामेंट ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के तत्वावधान में तथा छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

पुरुष एकल वर्ग – क्वालीफायिंग ड्रॉ मुकाबले
प्रातुश मोहंती ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विहार शरण भाटिया ने सुमेध रामदास को 4-6, 7-5, (10-5) से हराकर जीत हासिल की।
आर्यन जॉली ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
अर्नव चौधरी ने साग्निक साहा को 6-0, 6-3 से पराजित किया।
जॉय दास ने अपने मुकाबले में जीत हासिल की।
वरुण तिवारी ने अमोल अग्रवाल को 6-1, 6-1 से हराया।
अक्षत कौशिक ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विजयचंद्रन अय्यर ने हेमराज साहू को 6-2, 6-1 से हराया।
हेमंत कुमार ने अभिनव सिंह को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
रोहन मोंडल ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
गुनवीर सिंह आनंद ने युवराज शर्मा को 6-0, 6-2 से हराया।
सार्थक सुंद्रानी ने चैतन्य ठक्कर को 7-5, 6-0 से हराया।
आरव मेरिल ने मोहित किशोर सोरडे को 6-2, 6-2 से पराजित किया।
वीराज जैन ने कबीर बरसैन्या को 6-1, 6-0 से हराया।
मोहम्मद आरिज खान ने निपुण चौहान को 6-1, 6-3 से हराया।
महिला एकल वर्ग – क्वालीफायिंग ड्रॉ मुकाबले
शताक्षी चौधरी ने मधुमिता रमेश को 6-1, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
स्निग्धा पाटीबंडला ने दिव्या साहू को 6-1, 6-1 से हराया।
अर्नावी देबनाथ ने मानुस्मृति सिंह को 6-2, 2-0 (कनसीडेड) से पराजित किया।
पूर्वा सिंह ने राजसी राजे बुकाने को 6-3, 6-0 से हराया।
स्नेह नंदाल ने अकृती अनिल कुमार को 6-1, 6-2 से पराजित किया।
आन्या चौबे ने इराम जैदी को 6-3, 6-1 से हराया।
सान्वी वुंड्याला ने प्रतिष्ठा राय को 6-1, 6-2 से हराया।
लावण्या श्रीकृष्णन ने सृष्टि शर्मा को 6-0, 6-0 से हराकर मेन ड्रा हेतु क्वालीफाई किया
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और आने वाले दौर में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।


