अम्बिकापुर। Ambikapur Kolkata Flight: दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ सीधे कोलकाता से जुड़ने जा रहा है। आज से अम्बिकापुर के माँ महामाया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा का आगाज हो रहा है।
एलायंस एयर द्वारा संचालित यह विमान सेवा फिलहाल सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। इस रूट पर एलायंस एयर अपने 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन करेगी। दिल्ली के बाद कोलकाता से सीधी कनेक्टिविटी मिलने के बाद अब सरगुजा संभाग के लोगों को बड़े महानगरों तक पहुँचने के लिए रायपुर या रांची पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

