Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चलती कार में दो युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा सेक्टर डी इलाके की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कार सवार युवकों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के
अनुसार, शुक्रवार
को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक नैनो कार में सवार दो युवक बेहद खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक चलती कार की खिड़की पर बैठकर सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। इस दौरान वे अपनी और अन्य राहगीरों की जान को खतरे में डालते हुए बेखौफ अंदाज में करतब दिखा रहे थे।
