पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बताया कि हमले के दौरान उनकी जान बाल-बाल बची। इस दौरान उनके साथ मौजूद पर्सनल असिस्टेंट, सरकारी गनर और चालक भी सहम गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मदन चौहान ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू की। साथ ही संदिग्धों की तलाश में दबिश दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

