Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सुरक्षा बलों को आज दोहरी बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के तर्रेम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक माओवादी कैडर को न्यूट्रलाइज किया गया है, जबकि पामेड़ क्षेत्र में 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा को अपनाया है।

