India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, Test Series 2025 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे में दोनों के बीच एक कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है. टीम इंडिया के लिए घरेलू सीरीज आसान होने वाली नहीं है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमों इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ तेम्बा बावुमा पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे थे. ईडन गार्डन टेस्ट में मेहमान टीम मार्करम से अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.
दूसरी तरफ, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में 3 पारियों में 196 रन बनाए थे. केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं. भारत में जसप्रीत बुमराह 17.59 की औसत के साथ 54 विकेट ले चुके हैं. कागिसो रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ 14 टेस्ट में 22.60 की औसत से 55 विकेट हासिल की.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 44 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 10 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं. भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 19 टेस्ट खेले गए हैं. 11 मैच में टीम इंडिया को जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा (ड्रॉ- 3) है.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

