Prime Minister Modi will address nation on women reservation.
Prime Minister Modi: नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि संबोधन का विषय क्या होगा, लेकिन राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस दौरान महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं।
Prime Minister Modi will address nation on women reservation.
Prime Minister Modi: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके महिलाओं के हितों के खिलाफ रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया एक गंभीर गलती है, जिसकी राजनीतिक कीमत उन्हें भविष्य में चुकानी पड़ सकती है।
PM Modi speech today live updates 2026 on women reservation.
Prime Minister Modi: सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस संदेश को देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्षी दल महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने कैबिनेट बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष अब अपनी स्थिति को सही ठहराने के प्रयास में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री के इस संभावित संबोधन सभी की निगाहें टिकी हैं।

