आरंग। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में सहकारी समिति के कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर्स अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से हड़ताल पर है। कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने के बावजूद प्रशासन ने धान खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है।
आरंग SDM अभिलाषा पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 15 नवंबर को कुल 19 समितियों में धान खरीदी की शुरुआत की जाएगी। इन समितियों में टोकन जारी कर चुके किसानों से 149 टन धान खरीदा जाएगा।

प्रशासन ने धान खरीदी का संचालन करने सभी समितियों में नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है।
कल से जिन समितियों में धान खरीदी शुरू होगी, उनके नाम इस प्रकार हैं—
रीवा, उमरिया, भानसोज, भिलाई, भैसा, कोरासी, बाना, गोढ़ी, नगपुरा, खौली, मोखला, फरफौद, अमसेना, पलौद, अमोदी, खोरसी, कोसरंगी, लखौली तथा गुल्लू।



