भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)
India Women Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, ICC Women’s World Cup 2025 28th Match Satta Bazar Favorite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले टीम के पास खुद को और बेहतर तैयार करने का सुनहरा मौका है. बांग्लादेश इस विश्व कप में महज एक मुकाबला जीत पाई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Bangladesh Women, 28th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी. टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को आगे के मुकाबलों में भी जारी रखना चाहेगी. टीम इंडिया को तीन हार के बाद जीत मिली थी. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बल्ले से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. बांग्लादेश भले ही इस विश्व कप में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, लेकिन उसने बड़ी-बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी है. ऐसे में भारतीय टीम बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम की स्पिन गेंदबाजी उनका सबसे मजबूत पक्ष है.
टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने पिछले 10 मैचों में 54.90 की औसत से 549 रन बनाए हैं. प्रतिका रावल ने 10 मैचों में 34.40 की औसत से 344 रन अपने नाम किए हैं. इसी तरह क्रांति गौड़ ने 10 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए साइवर-ब्रंट ने पिछले 10 मैचों में 54.25 की औसत से 334 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में लिंसे स्मिथ ने पिछले 8 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारतीय महिला बनाम बांग्लादेश महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs BAN W ODI Head To Head Record)
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल आठ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने छह मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश महिला की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 में खेला गया था.
टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND W vs BAN W Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND W vs BAN W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन बांग्लादेश की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

