बालोद। जिले के कुर्दी गांव में मातर उत्सव के दौरान दो प़क्षों में मारपीट के साथ बलवा हो गया। बताया जा रहा है कि, दो पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर टंगिए से वॉर कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आए 2 लोग भी घायल हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, कुर्दी गांव में मातर उत्सव के दौरान दो पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि स्थिति हिंसक का रूप ले लिया। इस घटना के बाद गांव पुलिस गांव के लोगों को समझा रहे थे इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की। वहीं इस हमले में एक आरक्षक भी घायल हो गया।
इस मामले पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वहीं 13 अक्टूबर को रायपुर में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल मच गया। इस दौरान मामूली विवाद के चलते देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जिसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे, बेसबॉल बैट और घूंसे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

