CG NEWS: सांसद खेल महोत्सव 2025-26 के अंतर्गत विकासखंड सिमगा को कुल चार जोनों में विभाजित किया गया है। इन जोनों में प्रतियोगिताएँ निम्नानुसार आयोजित की जा रही हैं —
-
8 अक्टूबर 2025 को सुहेला,
-
9 अक्टूबर 2025 को हठबंद,
-
10 अक्टूबर 2025 को रोहरा, तथा
-
11 अक्टूबर 2025 को सिमगा में।
आज 9 अक्टूबर 2025 को द्वितीय चरण की खेल प्रतियोगिता हठबंद में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला बलौदा बाजार भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री विद्या वर्मा ने की।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती धालेश्वरी नरेश, पंच श्री विजय निषाद, रूपचंद पाटिल, उत्तम धनेश निषाद, प्रकाश पाल, मूलचंद टंडन, तथा विद्यालय प्राचार्य श्री सी. के. नायक, बीआरसी किरण वर्मा, श्री कामेश्वर राय, सांसद खेल प्रतिनिधि गजेंद्र पांडे, विवेक साहू, राहुल साहू आदि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त एस.डी.एम., सी.ई.ओ. जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, व्यायाम शिक्षकगण, अन्य शिक्षक एवं जनमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
आज के खेलों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, रस्सीकूद, शतरंज, फुगड़ी और गेड़ी जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएँ 9 वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग तथा सुपर बालक-बालिका वर्ग में कराई गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


