एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । मिली जानकारी के अनुसार एक महिला मावेलिक्कारा फास्ट पैसेंजर केएसआरटीसी बस में कोट्टियम से कोल्लम जा रही थी। महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उस समय बस में बहुत ज्यादा भीड़ थी। आरोपी महिला के पास वाली सीट पर आकर बैठा और महिला के सामने अश्लील हरकते करने लगा।
यात्रियों से भरी बस में युव के हस्तमैथुन करने का महिला ने उसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसने आरोपी को धमकी भी दी कि वह ये वीडियो पुलिस को दिखा देगी, लेकिन उसने फिर भी अपनी हरकत बंद नहीं की। महिला ने कोल्लम ईस्ट पुलिस स्टेशन में आरोपी का वीडियो दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस घटना में तुरंत एक्शन लिया गया और कार्रवाई के आदेश दिए गए। एक लुकआउट नोटिस जारी करने समेत जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने ये भी बताया बस में तीन और महिलाएं और भी थीं। वह भी चाहती हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Kerala | "எங்க டா கைய வைக்குற நாயே.. இப்ப கைவை பார்ப்போம்.. வை.." அடித்து துவைத்த இளம்பெண்
#bus #harassment pic.twitter.com/rqj2vLsUQM
— Thanthi TV (@ThanthiTV) July 29, 2025
आरोपी की पहचान कोल्लम के ही म्यलक्कड़ के रहने वाले 43 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। कोल्लम सिटी पुलिस ने उसे इथिक्कारा पुल के पास से गिरफ्तार किया। सोमवार को महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिला के साथ इस तरह की हरकत किए जाने की ये कोई पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं।

