अब ये स्पष्ट हो चूका है की 20 फरवरी दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान पर होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह। दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कल, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में किया जाएगा।
समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना दोपहर 12:35 बजे मुख्यमंत्री-पद के लिए चुने गए व्यक्ति और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह के साक्षी होंगे।
हालांकि ये मजे की बात है की अब तक दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे या अन्य कोई मंत्री के चेहरे को लेकर कुछ भी स्पष्ट नही हो सका है. आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें इन नामो पर औपचारिक सहमति बनेगी।


