CG Weather : तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, इस दिन से प्रदेशभर में बढ़ेगी ठंड... |
छत्तीसगढ़

CG Weather : तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, इस दिन से प्रदेशभर में बढ़ेगी ठंड…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. इसका कारण दक्षिण पूर्व से आने वाली हवाएं है. इसी के चलते प्रदेश के ठंडक में कमी आई है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों में तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। कल गुरुवार से सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश शुरू होने के आसार है।

मौसम विभाग का कहना है कि, आगमी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ सात जनवरी से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक चंद्रा ने बताया कि, दक्षिण पूर्व से आने वाले हवा की प्रबलता बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

read more- CG NEWS : हड़ताल में लोग हुए परेशान, सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान…

प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।कल मंगलवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button