मेष राशि, आज का राशिफल
मेष राशि के जातक आज नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे हैं, तो वह कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आप माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
वृषभ राशि, आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के मन में उत्साह बना रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। आपको किसी कानूनी मामले मे यदि लंबे समय से समस्या आ रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे।
मिथुन राशि, आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों की आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आप यदि कोई काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। राजनीति में किए गए प्रयास आपके बेहतर रहेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
कर्क राशि, आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। सिंगल लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस में योजनाओं के साथ-साथ कुछ नए उपकरणों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
सिंह राशि, आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों को वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको लेनदेन बहुत ही सावधानी से कामों को करना होगा। आपके शत्रु भी प्रबल रहेंगे। आप अपने कामों से मेहनत को पूरा करेंगे, लेकिन आपको फल मिलने में समस्या अवश्य आएगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें।
कन्या राशि, आज का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील देंगे, उन्हें परीक्षा में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आपकी संतान अपनी मनमर्जी चलायेगी, जिस कारण उनके समस्याएं बढ़ेंगी आपको अपने पुराने लेनदेन से समस्या आ सकती है।
तुला राशि, आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों की बाधा दूर होगी। आपको कामों में कठिनाईयां अधिक रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी विशेष काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि, आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातको को सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके कुछ नया करने के प्रयास रंग लायेगे। घर परिवार में भी चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे, जिससे घर में शांति भरा माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचे।
धनु राशि, आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। विदेशों से पढ़ाई लिखाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप मिल सकती हैं। आपके कामों को लेकर अफसर कोई सलाह दे सकते हैं। आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बन सकती है।
मकर राशि, आज का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने आस पड़ोस में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर देना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।
कुंभ राशि, आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के कामों में यदि बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी नई नौकरी को करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपके आज नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मीन राशि, आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों के कामों में कुछ कठिनाईया आ सकती हैं। किसी नए भूमि, वाहन आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपके लिए वापस मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिनको देखकर कार्यक्षेत्र में लोग भी हैरान रहेंगे। आपको अपने जरूरी कामों को टालने से बचना होगा।