मेष आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। सन्तुलित आहार और दिनचर्या जैसे नियमों का सख्ती से पालन करें। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। आपको अधिक लाभ की अपेक्षा नहीं करनी चाहिये।
वृषभ आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका एकछत्र प्रभुत्व हो सकता है। लवमेट्स के साथ क्वालिटी टाइम बितायेंगे।
मिथुन आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आर्थिक योजना बनाने के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करेंगे। घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान होने वाले हैं। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे।
कर्क आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपके भीतर आत्मविश्वास और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे।
सिंह आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज सुखद परिणाम प्राप्त होगा। दूसरों के दोष दर्शन में समय बर्बाद न करें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मन में कुण्ठा न पनपने दें।
कन्या आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज व्यापार में बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपकी प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें।
तुला आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज में आप अपने लक्ष्य फोकस बनाये रखें। नव विवाहित जोड़े आज काफी रोमान्टिक पल का आनन्द लेंगे। भाई-बहनों के साथ हँसी-मजाक का आनन्द उठायेंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आय के नए स्रोत मिलेंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।
धनु आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। किसी प्रिय मित्र से सम्बन्धों में खटास आ सकती है। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना रहेगी। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
मकर आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। उच्च अधिकारी उन्नति से काफी उत्साहित रहेंगे। घर के लिये नये सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ों की बातें ध्यान से सुनें। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
कुंभ आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज नौकरी पेशा जातक पैसों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। निवेश के लिये समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज काफी पसन्द होगा।
मीन आज का राशिफल 1 मार्च 2025
आज कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव दूर होगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनन्द उठायेंगे।