सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला कल यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. SRH ने इस सीजन 1 मैच जीता है और 1 में हार झेली है, जबकि LSG को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा हैं. LSG ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीता था.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी. टीम के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. ऐसे में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. इस मैच में भी टीम अपने बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी.
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला रविवार यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि स्पिन गेंदबाज कुछ हद तक असरदार साबित हो सकते हैं. एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 163 रन है, जबकि सर्वोच्च स्कोर 286/6 (SRH) का रहा है.
हैदराबाद का मौसम (Hyderabad Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला रविवार यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 अप्रैल को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, ऐसे में गर्मी खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, बारिश की हल्की संभावना भी जताई गई है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इस सीजन 2 पारियों में 94 रन बनाए हैं. वहीं, जयदेव उनादकट ने 2 मैचों में 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ, ऋषभ पंत का SRH के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने 18 मैचों में 558 रन बनाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, प्रिंस यादव.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

