सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले मैच की हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 1 जीत और 1 हार दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किया था.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ईशान किशन, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी में जयदेव उनादकट अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्खिया टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

