हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
धर्मशाला (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 55th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 55वां मुकाबला आज यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 3 में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में होगा, इस सीजन में यहां पहला मैच खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और तीन मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक ने 11 मैच खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (PBKS vs DC Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 17 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीता था. दूसरे मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला आज यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस मिट्टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है. इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है. यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं. इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.
धर्मशाला का मौसम (Dharamsala Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला आज यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 11 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और नितीश राणा बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं कुलदीप यादव और मुकेश कुमार गेंदबाजी में प्रभाव डाल सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर सभी की नजरें रहेंगी. केएल राहुल और अर्शदीप सिंह के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव के बीच टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs DC 55th T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

