मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians Cricket Team vs Chennai Superkings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 33वां मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwada) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर
मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Chennai Superkings Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 207 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 54 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को एएम ग़ज़नफ़र ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से एएम ग़ज़नफ़र और अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एएम ग़ज़नफ़र और अश्विनी कुमार के अलावा जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 208 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में महज 104 रन पर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 37 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर पांच चौके लगाए. तिलक वर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बटोरे.
वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अकील होसेन ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अकील होसेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. अकील होसेन के अलावा नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी: 207/6, 20 ओवर (संजू सैमसन नाबाद 101 रन, रुतुराज गायकवाड़ 22 रन, सरफराज खान 14 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 21 रन, शिवम दुबे 5 रन, कार्तिक शर्मा 18 रन, जेमी ओवरटन 15 रन और अकील होसेन नाबाद 2 रन.)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, एएम ग़ज़नफ़र 2 विकेट, मिचेल सैंटनर 1 विकेट और अश्विनी कुमार 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 104/10, 19 ओवर (क्विंटन डी कॉक 7 रन, दानिश मालेवार 0 रन, नमन धीर 0 रन, सूर्यकुमार यादव 36 रन, हार्दिक पांड्या 1 रन, तिलक वर्मा 37 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 0 रन, शार्दुल ठाकुर 6 रन, कृष भगत 7 रन, जसप्रीत बुमराह 2 रन और अश्विनी कुमार नाबाद 0 रन.)
चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (अकील होसेन 4 विकेट, अंशुल कंबोज 1 विकेट, गुरजापनीत सिंह 1 विकेट, मुकेश चौधरी 1 विकेट, नूर अहमद 2 विकेट और जेमी ओवरटन 1 विकेट).
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

