कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Karachi Kings vs Peshawar Zalmi, Pakistan Super League 2026 17th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 17वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (KRK vs PSZ) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. कराची किंग्स ने अपने सभी तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि पेशावर जाल्मी भी अच्छी लय में नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 17वें मुकाबले में आज कराची किंग्स (KRK) का सामना पेशावर जाल्मी (PSZ) से होगा. यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची टीम शानदार फॉर्म में है और अपने सभी तीन मुकाबले जीत चुकी है. टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और इस मैच को जीतकर टॉप पर पहुंचना चाहेगी. बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में हसन अली ने 8 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर, बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत हासिल की है और अंक तालिका में ऊपर जाने की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में मोहम्मद हारिस टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में आमेर जमाल और अन्य गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं.
मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (KRK vs PSZ Head To Head Record)
कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पेशावर जाल्मी ने 15 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला टाई नहीं रहा है.
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच 17वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KRK vs PSZ 17th T20 Match Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KRK vs PSZ 17th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.
भारत में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KRK vs PSZ 17th Match Live Streaming In India)
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KRK vs PSZ 17th T20 Match Playing Prediction)
कराची किंग्स: मुहम्मद वसीम, डेविड वॉर्नर (कप्तान), सलमान आगा, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, मोईन अली, अब्बास अफरीदी, साद बेग, हसन अली, एडम जाम्पा, मीर हमजा.
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एरॉन हार्डी, फरहान यूसुफ, माइकल ब्रैसवेल, अब्दुल समद, आमेर जमाल, सुफियान मुकीम, शोरिफुल इस्लाम, अली रजा.
नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पेशावर जाल्मी क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

