ईडन गार्डन्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. केकेआर का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां टीम ने 6 मुकाबलों में 5 में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म दिखाई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी खोई लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी. टीम को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को भी पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली थी और टीम वापसी करना चाहेगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (KKR vs RR Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर KKR का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई गेंदबाजी में असरदार साबित हो सकते हैं.
ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी की होती है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाज हावी हो जाते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है और 170-180 का स्कोर अच्छा माना जाता है.
कोलकाता का मौसम (Kolkata Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs RR 28th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

