IPL 2026 Points Table and Standings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
इस बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और अपने खिताब बचाव अभियान की मजबूत शुरुआत की है. टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 220 रन बनाए.
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 221 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने महज 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने 78 रन बटोरे.
क्या होता है नेट रन रेट (NRR)
नेट रन रेट यानी NRR किसी टीम के प्रदर्शन का अहम पैमाना होता है. यह इस बात से तय होता है कि टीम प्रति ओवर कितने रन बनाती है और कितने रन देती है.
अगर लीग स्टेज के अंत में दो या उससे ज्यादा टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो NRR के आधार पर प्लेऑफ में जगह तय होती है.
टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, जो उन्हें बड़ा फायदा देता है.
IPL 2026 अंक तालिका (IPL 2026 Points Table With NRR)
IPL 2026 अंक तालिका
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.00 |
| 2 | मुंबई इंडियंस | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.00 |
| 3 | राजस्थान रॉयल्स | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
| 4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
| 5 | दिल्ली कैपिटल्स | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
| 6 | गुजरात टाइटंस | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
| 7 | पंजाब किंग्स | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
| 8 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
| 9 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.00 |
| 10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.00 |
टूर्नामेंट की जानकारी
आईपीएल 2026 का यह 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा. इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पूरे टूर्नामेंट में 74 मुकाबले खेले जाएंगे.
फाइनल मुकाबला भी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

