मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Hyderabad Kingsmen vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 33rd Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स (HYK vs MUL) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा है. हैदराबाद किंग्समेन ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है और टीम लगातार तीन जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. वहीं, मुल्तान सुल्तान्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में शीर्ष टीमों में शामिल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में हैदराबाद किंग्समेन की कमान मार्नस लाबुशेन के हाथों में है, जबकि मुल्तान सुल्तान्स की अगुवाई एश्टन टर्नर कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 33वें मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन का सामना मुल्तान सुल्तान्स से हो रहा है. हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन में 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और टीम लगातार तीन जीत के बाद अपनी लय में लौटती दिख रही है. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तान्स का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम 8 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में ऊंचे स्थान पर काबिज है.
पीएसएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं, लेकिन पिछले मैच में मुल्तान सुल्तान्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में मुल्तान सुल्तान्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
हैदराबाद किंग्समेन की टीम में सैम अयूब, कुसल परेरा और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद अली अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तान्स की टीम में साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ और शान मसूद जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद वसीम जूनियर और पीटर सिडल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तान्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

