
Delhi Capitals (Photo: IPL/X)
Delhi Capitals vs Mumbai Indians TATA IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 29वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दिल्ली का पांचवां मुकाबला होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है. दिल्ली की इस साल अभी तक अपराजित रही है. ऐसे में इस लय को बरक़रार रखते हुए वह इस मैच में उतरेंगी. अक्षर पटेल के हाथों में टीम की कमान होगी. इसके अलावा दिल्ली अंक तालिका में पहले स्थान पर है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मैच खेला है. जिसमें एक में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज वे दिल्ली के खिलाफदुरी जीत के इरादे से उतरेगी. हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
यह भी पढें: RR vs RCB TATA IPL 2025 Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के 29वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस / पर भी पढ़ सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुरा विजय, मनवंत विजय। कुमार एल, माधव तिवारी
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा
नोट: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.