रिश्ते शर्मसार: पिता और मां ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट... |
CGTOP36छत्तीसगढ़राज्य

रिश्ते शर्मसार: पिता और मां ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट…

भिलाई : भिलाई जिले के कुम्हारी से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ सौतेले पिता और सगी मां ने मिलकर 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी।1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका होंठ फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।

read more- CG News: CM विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

इसके बाद दोनों अपने बच्चों के साथ शंकर नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 31 जनवरी की शाम करीबन 6 बजे वह अजय मोंगराज के साथ शंकर नगर निजी काम से गया था। तब उसने देखा कि मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी गायत्री साहू अपने बच्चे जगदीप सिंह को बुरी तरह से मार रहे थे। मनप्रीत सिंह हाथ व लात से बच्चे को मार रहा था। तब बीच बचाव किए और समझाइश देकर चले गए। इसके बाद दूसरे दिन 1 फरवरी की रात को पता चला कि 4 साल के बच्चे जगदीप की मौत हो गई।

दुर्ग शहर एडिशनल एसपी अभिषेक झा बताया कि सौतेले पिता व सगी मां बच्चे से मारपीट करते थे। 1 फरवरी को भी दोनों ने बच्चे के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने मामला छिपाने का प्रयास किया। शिकायत मिलने पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपी मनप्रीत सिंह व उसकी पत्नी गायत्री साहू को गिरफ्तार कर, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button