देहरादून। Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बुधवार (30 अप्रैल) से शुरू हो गई है। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अक्षय तृतीया पर गांगोत्री धाम और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं।
देहरादून। Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बुधवार (30 अप्रैल) से शुरू हो गई है। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अक्षय तृतीया पर गांगोत्री धाम और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ के 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।
Chardham Yatra 2025: यात्रा का पूरा कैलेंडर
अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। 22 अक्टूबर को गंगोत्री के धाम के कपाट बंद होंगे। यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। 2 मई सुबह 7:00 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और 23 अक्टूबर को बंद होंगे। 4 मई को सुबह 6:00 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। 6 नवंबर 2025 को कपाट बंद होंगे।
Chardham Yatra 2025: ये हैं उत्तराखंड के चार धाम
चारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु विभिन्न प्रदेशों से आते हैं। श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन-पूजा करते हैं। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें तीर्थयात्रा के मार्ग में वाहन संचालन और ड्राइवरों के लिए भी दिशा निर्देश शामिल हैं।
Chardham Yatra 2025: एक महीने VIP दर्शन पर रोक
चाारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हुए थे। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 7.48 लाख केदारनाथ, 5.74 लाख बद्रीनाथ, 3 लाख यमुनोत्री और 3 गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई है।