Geharwin. गेहड़वीं। जिला परिषद जांगला वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरेश नेगी क्षेत्र के हर मतदाता तक पहुंच रहे हैं। सुरेश नेगी कांग्रेस कार्यकर्ता होने के साथ ही क्षेत्र में बेहतर समाजसेवी के तौर पर भी पहचान बनाए हुए हैं। सुरेश नेगी की जीत के लिए कांग्रेस पार्टी भी एकजुट होकर कार्य कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य स्थानीय लोग भी सुरेश नेगी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और सुरेश नेगी की जीत पक्की बनाने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को जिला परिषद प्रत्याशी सुरेश नेगी ने गेहड़वीं क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान सुरेश नेगी मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें अपनी प्राथमिकताओं से भी अवगत करवा रहे हैं। सुरेश नेगी को मतदाताओं का आशीर्वाद भी मिल रहा है। सुरेश नेगी गांव-गांव, घर-घर जाकर मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की
अपील कर रहे हैं।
जिला परिषद प्रत्याशी सुरेश नेगी का कहना है कि उनके लिए क्षेत्र के विकास के साथ ही जनता सर्वोपरि है। उन्होंने हमेशा ही जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उचित कदम उठाए हैं और आगामी भविष्य में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जनता के सहयोग और जनता की सहमति से किया जाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस क्षेत्र की जनता उन्हें अपना आर्शीवाद देगी। सुरेश नेगी ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जिला परिषद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को युवाओं, बुजूर्गों, महिलाओं के साथ ही सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। इससे पहले सुरेश नेगी इस वार्ड की विभिन्न पंचायतों में जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने अपने चुनाव चिन्हं जीप और बैलेट नंबर से लोगों को अवगत करवाया है। आगामी दिनों में भी उनका यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

