Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों गुंडे-बदमाशों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अपराधी केवल सड़क पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने से नहीं हिचकिचा रहे। इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
वायरल वीडियो में एक ट्रांसजेंडर को हाथ में धारदार हथियार (चाकू) लेकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शहर के ही किसी इलाके का बताया जा रहा है। इसमें ट्रांसजेंडर न केवल हथियार लहरा रही है, बल्कि लोगों को चुनौती देने जैसा व्यवहार भी करती दिख रही है। वीडियो का बैकग्राउंड देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी पब्लिक प्लेस या मोहल्ले में शूट किया गया है।

