Raghav Chadha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) में एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आ गई है। पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर (उपनेता) के पद से हटा दिया था। इसके कुछ घंटों बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पार्टी को तीखा संदेश दिया।
Raghav Chadha : राघव चड्ढा का तीखा बयान
राघव चड्ढा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। ‘आम आदमी’ को मेरा संदेश।” वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में हमेशा जनता के मुद्दे उठाए, जो आमतौर पर कोई नहीं उठाता। उन्होंने पूछा कि क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई गुनाह है? क्या इससे पार्टी को नुकसान हुआ? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है।”
Silenced, not defeated
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
Raghav Chadha : AAP ने बोलने का समय भी रोकने का दिया निर्देश
पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न देने का निर्देश दिया है। वर्तमान में AAP के राज्यसभा में 10 सांसद हैं, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं।
Raghav Chadha : स्वाति मालीवाल वाली राह पर राघव?
राघव चड्ढा के तीखे बयानों और खामोशी से साफ है कि पार्टी और उनके बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। इससे पहले स्वाति मालीवाल भी इसी तरह पार्टी से नाराज होकर बागी हो गई थीं। स्वाति ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी, लेकिन पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अब राघव चड्ढा भी लगभग उसी राह पर दिख रहे हैं।
राघव चड्ढा AAP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रवक्ता हैं। वे 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे और दिसंबर 2023 में उन्हें राज्यसभा लीडर बनाया गया था। उन्होंने संसद में शिक्षा, कॉर्पोरेट फ्रॉड और ‘राइट टू रिकॉल’ जैसे मुद्दे उठाए थे।
यह घटना आम आदमी पार्टी में बढ़ती अंदरूनी अशांति को उजागर करती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा की हालिया खामोशी और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी ने भी अटकलों को हवा दी थी। अब देखना होगा कि पार्टी इस स्थिति को कैसे संभा

