PM Modi: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उससे उत्पन्न अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गैर-चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य संकट की स्थिति से निपटने के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा करना और “टीम इंडिया” के तहत बेहतर समन्वय स्थापित करना है। चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के साथ अलग से कैबिनेट सचिवालय चर्चा करेगा।
PM Modi: सरकार के अनुसार, ईरान क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, विशेषकर तेल और गैस पर पड़ सकता है। ऐसे में राज्यों की भूमिका अहम हो जाती है, क्योंकि जमीनी स्तर पर आपूर्ति और नियंत्रण उन्हीं के जिम्मे होता है। प्रधानमंत्री पहले ही संसद और सर्वदलीय बैठकों में इस संकट की गंभीरता पर चर्चा कर चुके हैं।
PM Modi: हालांकि सरकार ने जनता को आश्वस्त किया है कि देश के पास लगभग 60 दिनों का पर्याप्त ईंधन भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है। साथ ही, कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

