Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्कृति विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 5 फरवरी 2026 को औपचारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार प्रभात मिश्रा को अस्थायी रूप से, उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

