मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में पुलिस ने नशीली गोलियों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 52 हजार नशीली गोलियां जब्त की हैं। इस मामले में एसएस कॉलोनी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुगंधा गणेश और जयभारती राजा के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है।

