एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने तिरछी दिशा में लगी थी. घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना की फायर टेंडर टीम मौके पर पहुंची और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया. समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया गया. नौसेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है.घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने आग की लपटों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियोज में दूर से उठता धुआं और आग की चमक देखी जा सकती है.
फिलहाल अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

