Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज भोपाल में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी फूलकुंवर पटवा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फूलकुंवर पटवा का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश भी उपस्थित रहे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भोपाल प्रवास के दौरान स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी फूलकुंवर पटवा से भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने उनके स्वास्थ्य और हालचाल की जानकारी ली। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश की मौजूदगी भी रही।

