बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में हाल ही में एआर रहमान के एक बयान ने हलचल मचा दी है। एआर रहमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्मों में संगीत देने के अवसर सीमित हो रहे हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और म्यूजिक जगत में आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। आमजन, एक्टर्स और संगीतकारों ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें विभिन्न तरह की बहस और टिप्पणियां सामने आईं।
इसी बीच प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने रहमान को एक चौंकाने वाला सुझाव दिया है। जलोटा ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके धर्म के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा, तो उन्हें अपना पुराना धर्म—हिंदू धर्म—फिर अपनाने पर विचार करना चाहिए। अनूप जलोटा ने कहा कि एआर रहमान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया। इसके बावजूद, उन्होंने संगीत जगत में कई वर्षों तक काम किया, अपनी कला से पहचान बनाई और नाम कमाया।मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने संगीतकार AR Rehman को जवाब दिया। कहा- *अगर वो केंह रहे कि उन्हें मुस्लिम होने के चलते अब काम नही मिल रहा..तो वे फिर से हिन्दू बन जाये*
*फिर देख ले..शायद हिन्दू में घरवापसी के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो जाये*
एआर रहमान के बयान की बोलीवड सहित हर जगह निंदा हो रही है।
अनूप जलोटा का कहना है कि अगर रहमान को लगता है कि अब अवसर कम हो रहे हैं, तो यह उनके लिए सोचने का समय है कि वे धर्म परिवर्तन करके अपने संगीत करियर में फिर से सक्रियता ला सकते हैं। उनका यह बयान मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
इस विवाद के बीच, एआर रहमान ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इंडस्ट्री के अंदर और बाहर लोग इस पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। कई कलाकारों ने कहा कि धर्म किसी कलाकार के काम में बाधा नहीं बनना चाहिए, जबकि कुछ लोग अनूप जलोटा की सलाह पर चौंक गए हैं।

